क्षेत्रीय
15-Jun-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) सिंधी साहित्य अकादमी, मप्र संस्कृति परिषद भोपाल की ओर से सिंधु सोशल एंड कल्चरल सोसायटी के सहयोग से 23 जून को सिंधी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी तथा सिंधु सोशल एवं कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश जयसिंघानी ने बताया कि सिंधुपति सम्राट दाहिर सेन को समर्पित यह कवि सम्मेलन शाम 7:30 बजे से चैंबर आफ कामर्स में होगा। इसमें इंदौर से डा. नादिया मसंद, नर्मदापुरम से अशोक जमनानी, रायपुर से कैलाश शादाब, अहमदाबाद से मनोज चावला, ग्वालियर से धर्मपाल मधुकर एवं इंदौर से नमोश तलरेजा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।