- विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत उपलब्ध कराई गई हैं जनसुविधाएं भोपाल(ईएमएस)। सांसद आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने राजा भोज विमानतल पर नवीन जनसुविधाओं का दीप प्रज्ज्वलितकर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत सांसद आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने सोमवार को राजा भोज विमानतल पर यात्री सुविधा दिवस के अवसर पर यात्रियों को उपलब्ध कराई गई नवीन जनसुविधाओं जिसमें सहज डेस्क, आधुनिक टायलेट व अन्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर श्रीमती राय ने पालीथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आव्हान किया और विमानतल के सफाई मित्रों सहित अन्य कर्मियों को कपड़े/जूट के थैले भेंट किये। इस अवसर पर संचालक रामजी अवस्थी सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 15 जून, 2026