15-Jun-2026
...


मीरजापुर (इ्रएमएस)। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 03.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-277/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपहृता की सकुशल बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता को बरामद किया जा चुका है । आज दिनांकः 15.06.2026 को उप निरीक्षक मनोज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त ओम विश्वकर्मा पुत्र अजय विश्वकर्मा निवासी पुरानी तहसील की गली वासलीगंज थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,115(2),64(2),123 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । थाना चुनार पुलिस द्वारा नाबालिग को शादी का झासा देकर दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। थाना चुनार, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 25.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झासा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मु0अ0सं0-228/2026 धारा 69 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गईअपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक चुनार को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता आज दिनांकः 15.06.2026 को उप निरीक्षक कुमार संतोष चौकी प्रभारी अदलपुरा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मौहम्मद सैफ उर्फ फिरोज पुत्र सम्मीउल्ला निवासी नत्थनपुर थाना जलालपुर जनपद सोनभद्र को अंतर्गत धारा 69 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 23.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0-252/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अपहृता की सकुशल बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते अपहृता को बरामद किया जा चुका है । दिनांकः 14.06.2026 को उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत कुमार पुत्र अशोक कुमार सरोज निवासी अक्सौली थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया ।थाना चील्ह पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देश दिये गये है उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 15.06.2026 को उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत से 01 अभियुक्त बेचन पुत्र लहौरी निवासी प्रजातपुर थाना चिल्ह जनपद मीरजापुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0- 138/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।जनपदीय पुलिस द्वारा 04 नफर वारंटी गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 15.06.2026 को थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 03 नफर वारण्टी (कुल 04 वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । जनपद में कानून शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 33 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया। ईएमएस/ मोहने/ 15 जून 2026