राज्य
15-Jun-2026
...


:: सोमवती अमावस्या पर हुई महाआरती, विद्वानों का सत्कार :: इंदौर (ईएमएस)। एयरपोर्ट रोड स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में जारी धार्मिक अनुष्ठानों की सोमवती अमावस्या के महासंयोग पर गरिमामय पूर्णाहुति हुई। हंसपीठाधीश्वर महंत रामचरणदास महाराज के सानिध्य में मासपर्यंत चले 108 भागवत के मूल पारायण का विधि-विधान से समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य आचार्य पं. राजेश शास्त्री सहित सहभागी विद्वानों का शाल-श्रीफल से सम्मान कर श्रीमद्भागवत जी का महापूजन किया गया। संध्याकाल में आयोजित भव्य महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देश में सुख-शांति और सद्भाव की कामना की। मठ के महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज एवं संत यजत्रदास ने बताया कि समापन अवसर पर मठ स्थित रजत मंडित पंचमुखी हनुमान, हंसेश्वर महादेव और विशेष रूप से भगवान रणछोड़जी का पुष्पों व विद्युत सज्जा से अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। प्रकाश/15 जून 2026