राज्य
15-Jun-2026


भोपाल(ईएमएस)।कार्यालय पुलिस अधीक्षक, भोपाल (देहात) में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय द्वारा नवआरक्षकों से संवाद स्थापित कर उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कर्तव्यों, दायित्वों एवं सेवा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नवआरक्षकों से उनकी समस्याओं, अनुभवों एवं सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने सभी नवआरक्षकों को विभागीय कार्यों के प्रति समर्पित, जिम्मेदार एवं पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी नवआरक्षक सदैव उत्तम टर्नआउट, संयमित व्यवहार, अनुशासन, तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का आचरण एवं कार्यशैली ही पुलिस विभाग की छवि को परिभाषित करती है, अतः कर्तव्य निर्वहन में शालीनता, सजगता एवं सेवा भाव सर्वोपरि होना चाहिए । हरि प्रसाद पाल / 15 जून, 2026