देहरादून (ईएमएस)। गोर्खाली सुधार सभा की इंद्रानगर गल्जवाड़ी शाखा का वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से पूर्व सैनिक समिति सामुदायिक भवन गल्जवाड़ी में शाखा अध्यक्ष विमला देवी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्घ्यक्ष पदम सिंह थापा, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, महासचिव गोपाल क्षेत्री, सचिव मधुसूदन शर्मा एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय-व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष बिमला देवी, पूर्व ग्राम प्रधान लीला शर्मा एवं समस्त शाखा वासियों ने गोर्खा कल्याण परिषद की अध्यक्षा ज्योति कोटिया दर्जाधारी राज्य मंत्री एवं उपाध्यक्ष अभिषेक शाही दर्जाधारी राज्यमंत्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाखा के चंद्र बहादुर भट्टराई, जगदीश प्रसाद रेड्डी, सुखदेव गुरूंग एवं केदार जोशी ने अपने-अपने वक्तव्य रखे। सभा के पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया। केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने शाखा के इन मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/15 जून 2026