लेख
16-Jun-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, तीज, बुधवार, पुर्नवसु नक्षत्रे, घरु योगे, तैतिल करणे, कर्क की चंद्रमा, मुर्हरम, रंभा तीज व्रत, अन्न प्रासन्न, मुंडन, कर्णवेध, विद्यारंभ, देव प्रतिष्ठा जलखनन, हलप्रवास तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलप्रद होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, वक्ता-प्रवक्ता, कुशल शासक-प्रशासक, उद्यम स्थापन करने वाला, रेत-ईंटा-सीमेन्ट का व्यापारी, सरिया चादर का व्यापारी, राज्य शासन की भागीदारी का व्यापारी होगा। मेष राशि :- हर्ष, यात्रा सुख, सफलता, हानि, गृह कलह, मानसिक अशांति का अनुभव होगा। वृष राशि :- विरोध, व्यय, कष्ट, अशांति रहेगी तथा लेखन कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। मिथुन राशि :- व्यापार में अति लाभ, यात्रा विवाद, उद्योग-व्यापार की स्थिति में कमी होगी। कर्क राशि :- शरीर मध्यम, भूमि व राजभय, सफलता का दिन, हर्ष रहेगा, फलप्रद स्थिति रहेगी। सिंह राशि :- वाहन भय, राज सुख, यात्रा से लाभ होगा तथा शुभ कार्यों में व्यवधान होगा। कन्या राशि :- व्यय, विरोध, भूमि लाभ होगा, शेष कार्य में व्यवधान होगा, धैर्य से कार्य करें। तुला राशि :- रोग भय, यात्रा सुख, यात्रा, व्यापार में सुधार हो सकता है, रुके कार्य बन जायेंगे। वृश्चिक राशि :- कार्य सिद्धी, लाभ, विरोध, भूमि लाभ, कार्य में बाधा, व्यवस्था बनी रहेगी। धनु राशि :- लाभ के कार्य होंगे, यश, हर्ष, यात्रा भय, शिक्षा जगत की स्थिति सामान्य रहेगी। मकर राशि :- विरोध, व्यापार में हानि, शरीर कष्ट, धार्मिक खर्च तथा विशेष व्यय होगा। कुंभ राशि :- लाभ-हानि की समान स्थिति रहेगी, विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे, धैर्य रखें। मीन राशि :- राज भय, अंश लाभ, चोरी तथा चोर भय हो सकता है, परेशानियां बढ़ेंगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका