क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


- आईएएसअधिकारी से मांगा जवाब, प्रशासनिक फैसले पर उठाए सवाल भोपाल (ईएमएस)। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने पीडब्ल्यूडी में दागी अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से पूछा है कि गंभीर आरोपों से घिरे अधिकारी को प्रमुख पद का प्रभार क्यों सौंपा गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रशासनिक निर्णयों की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि जिन अधिकारियों के खिलाफ जांच या आरोप लंबित हैं, उन्हें संवेदनशील पदों पर नियुक्त करना उचित नहीं माना जा सकता। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव के आचरण पर भी टिप्पणी की और भविष्य के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। हाईकोर्ट ने आदेश की प्रति मुख्य सचिव को भेजते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासनिक नियुक्तियों में नियमों और नैतिक मानकों का पालन आवश्यक है। मामले की अगली सुनवाई में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जवाब मांगा गया है।