क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत डिफेंस कालोनी बिलपुरा में एक गोदाम में रखा सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गया| बताया गया है कि टेंट का सामान कम होने पर टेंट संचालक ने सामान चेक किया तो उसमें से कुछ सामान कम पाए गए| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिफेंस कालोनी बिलपुरा निवासी 37 वर्षीय टेंट संचालक सुमित कश्यप के घर के पीछे टेंट का गोदाम है| जो खुली हुई है, केवल तार फैंसिंग की है| टेंट आर्डर मिलने के बाद वह अपना सामान लाकर गोदाम में रख देता था| गत दिवस उसे प्रतीत हुआ कि उसका टेंट का सामान कम हो रहा है उसने टेंट का सामान चेक किया जिसमें लोहे के 53 पाईप, फ्लावर फ्रेम 1, लोहे का तखत का फ्रेम 1, लोहे की 5 टेबल, 9 गंज, 4 सीढ़ी, प्लास्टिक के 7 ड्रम, कुल कीमती लगभग 40 हजार रूपये के अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। - 16 जून 2026/ 04.56