इन्दौर (ईएमएस)। अचानक आग लगने की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना बायपास स्थित बेस्ट प्राइज के पास मैदान की है जहां अचानक आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की टीम ने बगैर समय गवांए आसपास मौजूद संसाधनों से तत्परतापूर्वक आग पर काबू पा क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई। प्राप्त जानकारी अनुसार बायपास पर ट्रैफिक जोन-2 की पुलिस टीम नाका लगा क्षेत्र में व्यवस्था संभाल रही थी। इसी दौरान उन्हें पास के मैदान से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया वे कुछ समझ पाते इसके पहले ही आग की लपटें और क्षेत्र वासियों की भगदड़ दिखाई दी। इसके बाद बायपास पर तैनात ट्राफिक पुलिसकर्मी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास मौजूद संसाधन से आग पर काबू पा बड़े हादसे की आशंका को टाल दिया। ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस लेते उनकी सराहना की। - 16 जून 2026