क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। ओमती थाना अतंर्गत हाई कोर्ट चौराहे के पास 16 जून मंगलवार की सुबह एक मेट्रो बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक ने घायल की मदद करते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की| बस का नंबर पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हादसे में युवक के पैरों में काफी चोटें पहुंची हैं, उसे अस्पताल ले जाया गया है.