क्षेत्रीय
16-Jun-2026
...


जगदलपुर (ईएमएस)। आज से नया शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन पहली से 8वीं कक्षा की पाठ्य पुस्तकें अब तक अधिकांश संकुलों तक नहीं पहुंच पाई हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। बस्तर जिले में कुल 879 संकुल हैं, वहीं अब तक केवल 158 संकुलों तक किताबे पहुंच पाई है। यानि की जगदलपुर डिपो से अब तक केवल लगभग 18 प्रतिशत संकुलों में ही किताबों का वितरण हो सका है। इसका अर्थ है कि अधिकांश स्कूल अभी भी किताबों के इंतजार में हैं और छात्रों की पढ़ाई की तैयारी अधूरी बनी हुई है। ऐसे में पूरे 879 संकुल तक किताबें पहुंचने महीने भर का समय लग सकता है। छत्तीसगढ़ में पाठ्य पुस्तक निगम के कुल 6 डिपो हैं रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर और रायगढ़। इन्हीं डिपो से राज्य के सभी संकुलों और स्कूलों में सरकारी किताबों का वितरण किया जाता है। पाठ्यपुस्तक निगम के अनुसार डिपो से रोजाना गाड़ियां भेजी जा रही हैं, फिर भी वितरण की गति बेहद धीमी है। सभी स्कूलों तक किताबें पहुंचाने में समय लगेगा। - 16 जून 2026