16-Jun-2026


दमोह (ईएमएस)! भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने वेब बाजार का शुभारंभ किया गयाहै.देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वेब वीडियो और एंटरटेनमेंट बाजार का शुभारंभ इस उद्देश्य से किया था की वैश्विक स्तर पर भारत अपनी जगह बना सके, इसमें देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में बनी हुई फिल्मों को शामिल किया गया है बुंदेलखंड के राई नृत्य करने वाली नृत्यांगनाओं पर बनी फिल्म द कार्सड क्वीन को इस डॉक्यूमेंट में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है इस वेब बाजार डॉक्यूमेंट का उद्देश्य है कि इसके जरिए पूरे विश्व के फिल्म निर्माता भारत देश की विभिन्न फिल्मों को देख सके और उन पर रिसर्च कर आगे बड़े कैनवास पर फिल्मों का निर्माण कर सके इसी क्रम में दमोह के जाने-माने फिर निर्माता निदेशक रश्मि जेता द्वारा बनाई गई फिल्म द कार्सड क्वीन (अभिशप्त रानियां) फिल्म को भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट में शामिल किया है नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा वेब बाजार का एडिशन जारी किया गया जिसमें इस फिल्म को जगह दी गई अब यह फिल्म विश्व के बड़े-बड़े फिल्म निर्माता के पास पहुंचेगी और वे इससे जुड़े हुए विषय पर फिल्म निर्माण कर सकते हैं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध नृत्य राई पर बनी इस फिल्म को पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं दरअसल निर्माता और निर्देशक डॉ रश्मि जेता ने राई नृत्य और इससे जुड़ी हुई नृत्यांगनाओ की वास्तविक परिस्थितियों पर एक मार्मिक फिल्म का निर्माण किया था जिसमें इन नृत्यांगनाओ के सामाजिक और आर्थिक परिवेश को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया था इसमें सूत्रधार की भूमिका भूमिका मनीष सोनी ने निभाई हैं. वही फिल्म में सह निर्माता श्रीमती रश्मि जेता ने अपनी आवाज दी है. फिल्म का संकलन नरेंद्र अठ्या ने किया है फिल्म में जूही सोनी मैं विशेष भूमिका निभाई वही मधुरकांत गार्डिंयर,दिनेश सिंह का विशेष सहयोग रहा हैं, बुंदेलखंड और बुंदेलखंड से जुड़े हुए विषयों पर रश्मि जेता द्वारा विभिन्न प्रकार की फिल्मों का निर्माण किया गया है जिसे कई अंतरीय अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर साराहा गया है यह मौका है जब भारत सरकार ने अपने आधिकारिक दस्तावेज में इस फिल्म को भारत की श्रेष्ठ फिल्मों में शामिल किया है जो विश्व पटेल पर अपनी पहचान बनाएगी. ईएमएस/मोहने/ 16 जून 2026