क्षेत्रीय
अलीगढ़ (ईएमएस)। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नाजिया इलाही के द्वारा मोहर्रम को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अलीगढ़ में विवाद शुरू गया है। इन्फ्यूजर के बयान के बाद अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता ख्वाजा हसन जिब्रान ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर थाना सिविल लाइन में लिखित तहरीर दी है। इसी बीच सपा नेता और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तत्काल नाजिया इलाही पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता का कहना है कि इनफ्लुएंसर के द्वारा लाइक और व्यू पाने के लिए उन्होंने मुस्लिम समुदाय के ऊपर विवादित बयान देकर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। मंगलवार दोपहर दी गई इस तहरीर में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।