16-Jun-2026


भोपाल (ईएमएस) । रेल बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 19711/19712 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का विस्तार खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 20 जून 2026 से प्रभावी होगी। जयपुर और भोपाल के मध्य ट्रेन की वर्तमान समय-सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विस्तारित समय-सारिणी गाड़ी संख्या 19711 खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस 20 जून 2026 से प्रतिदिन खातीपुरा स्टेशन से 17:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाँधी नगर जयपुर स्टेशन पर 17:48/17:51 बजे, जयपुर स्टेशन पर 18:10/18:20 बजे रुकते हुए निर्धारित मार्ग से होकर अगले दिन 11:20 बजे भोपाल पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस 19 जून 2026 से प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से 16:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 09:45/09:55 बजे, गाँधी नगर जयपुर स्टेशन पर 10:06/10:09 बजे ठहराव के बाद 10:35 बजे खातीपुरा पहुँचेगी। यात्री विस्तारित ट्रेन सेवा की अधिक जानकारी रेलवे स्टेशन पूछताछ केंद्र, रेल मदद 139 तथा एनटीईएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आशीष पाराशर