राज्य
इन्दौर (ईएमएस) तीसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ा शराब के नशे में एक शराबी गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम बंटी पिता रामरतन उम्र पैंतीस साल निवासी गिरनार परिसर है। वह मजदूरी करता था। कल रात वह शराब पीकर वह गिरनार परिसर के तीसरे माले स्थित अपने फ्लैट पर जाकर बालकनी में खड़ा हो गया था इस दौरान नशे की हालत में वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। गंभीर चोटें लगने के चलते उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसके परिवार के अन्य लोग फ्लैट में अंदर ही थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। आनंद पुरोहित/ 16 जून 2026