राज्य
17-Mar-2025
...


रायपुर(ईएमएस)। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की सूची जारी की। इस सूची में पूर्व महापौर एजाज ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी को भी शामिल किया गया है, जिससे यह सूची राजनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है। ये हैं MIC के 14 सदस्य - दीपक जायसवाल,अनामिका सिंह,मनोज वर्मा,भारती बादल,संतोष साहू,गायत्री सुनील चंद्राकर,सुमन अशोक पांडे,महेंद्र खोडियार,हेम कुमार सेन,सरिता आकाश दुबे,संज्ञा अहीकार,अमर गिदवानी,नंद किशोर साहू,भोला राम साहू। MIC सदस्यों को सौंपे गए विभाग- लोककर्म विभाग – दीपक जायसवाल,सामान्य प्रशासन एवं विधि-विधायी कार्य विभाग – अनामिका सिंह,नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग – मनोज वर्मा,राजस्व विभाग – भारती बादल,जलकार्य विभाग – संतोष कुमार साहू,लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग – गायत्री सुनील चंद्राकर,विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग – सुमन अशोक पांडे,वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग – महेंद्र खोडियार,शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग – हेम कुमार सेन,महिला एवं बाल विकास विभाग – सरिता आकाश दुबे,अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग – संज्ञा अहीकार,संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग – अमर गिदवानी,खेल एवं युवा कल्याण विभाग – नंद किशोर साहू,पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग – भोला राम साहू। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि MIC के ये सदस्य शहर के विकास कार्यों को गति देने और नगर निगम की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य रायपुर को एक आधुनिक और स्वच्छ शहर बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देंगे। सत्यप्रकाश(ईएमएस)17 मार्च 2025