क्षेत्रीय
22-Apr-2025
...


जगदलपुर(ईएमएस)। क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का एकटागुड़ा गांव में जबरदस्त स्वागत हुआ। मड़ई उत्सव के मौके पर ग्रामवासियों ने पारंपरिक अंदाज में श्री देव का अभिनंदन किया। महिलाओं ने उनके रास्ते पर फूलों की बारिश की, जबकि पुरुषों ने बस्तर की समृद्ध संस्कृति के अनुसार बाजे-गाजे और मोहरी की धुन में उनका स्वागत किया। माता हिंगलाजिन मंदिर में आयोजित वार्षिक मड़ई में शामिल होने पहुंचे किरण सिंह देव ने माता के चरणों में पूजा अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने बस्तर की परंपराओं की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि हमारी संस्कृति, मेला-मड़ई और परंपराओं से बस्तर की पहचान है। यह उत्सव हमारे लिए धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। मड़ई में क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज मैं माता हिंगलाजिन मंदिर के दर्शन करने और आप सभी के बीच आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। आपने जो प्रेम और आशीर्वाद दिया है, वह मेरे लिए अनमोल है। समारोह में प्रमुख रूप से माता पुजारी जयराम, मुन्नालाल विश्वकर्मा, डॉ. व्हीएस राजपूत और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। ईएमएस(संजय कुमार जैन)22अप्रैल 2025