राष्ट्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को फ्रांस के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ऑफिशियर दां ल आंडरे दे जार ऐ लेत्र से सम्मानित किया गया है। सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। मुंबई में आयोजित एक समारोह में फ्रांस के महा वाणिज्य दूत जीन-मार्क सेरे शार्ले ने फ्रांस सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित किया है। भारतीय फ़िल्म जगत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। एसजे / 25 अप्रैल 25