नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह मौसम ने गजब की पलटी मारी। लोगों की नींद खुलने से पहले ही तेज हवाओं और भारी बारिश ने पूरी फिजा ही बदल दी। गुरूवार तक जो दिल्लीवाले भीषण गर्मी से जूझ रहे थे,उन्हें मौसम ने बड़ी राहत दी है। हालांकि बारिश राहत के साथ आफत भी लेकर आई है। जगह-जगह घुटनों तक भरे पानी ने लोगों गाड़ियों की रफ्तार के साथ लोगों को भी प्रभावित किया है। मौसम से बिगड़ी स्थिति का जायजा लेने खुद दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क पर उतर आए। घर के सादे कपड़ों में उन्हें जगह-जगह जलजमाव का जायजा लेते देखा गया। दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि शुक्रवार बेमौसम रिकॉर्ड बारिश से दिल्ली में कई जगह कुछ मात्रा में पानी रुका। सुबह 5:30 बजे से ही कई जगह जाकर स्तिथि का जायजा लिया । मिंटो ब्रिज पर जाकर देखा कि चारों पम्प चल रहे थे और ऑपरेटर भी चालू हालत में था। एक पाइप फट गया था जिसको ठीक करने के लिए बोला है। मॉनसून को देखते हुए नालों की सफाई लगातार प्रवेश वर्मा बिना सिक्योरिटी घर के सादे कपड़ों में ही सड़क पर दिखाई दिए। दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसनम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। दिल्ली में अचानक मौसम के इस बदलाव ने गर्मी के तेवर को भी ठंडा कर दिया। बारिश औरतेज हवाओं के चलते द्वारका में एक परिवार के तीन लोगों की मौत भी हो गई। मौसम के इस बदले रूप ने कई फ्लाइट्स की उड़ानों पर भी असर डाला। कई इलाकों में सड़कें दरिया बन गईं,जिसके बाद वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा। अजीत झा/ देवेन्द्र/ नई दिल्ली /ईएमएस/02/ मई /2025