राज्य
भोपाल (ईएमएस)। शहर में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पंछियों की सेवा में योग केंद्र ईदगाह हिल्स पर क्षेत्रीय लोगों को 50 सकोरे शहीद बीरबल जन कल्याण परिषद संयोजक भगवानदास ढालिया ने कार्यकर्ताओं के साथ भेंट किए। ढालिया ने पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधों के साथ ही पंछियों की भूमिका भी अहम बताई। राकेश कुकरेजा ने शहर वासियों से अपील की है की पंछियों के लिए स्कोरो में पानी भरकर ठंडे स्थान पर आवश्यक रखें। इस अवसर पर राजा शर्मा,सुनील सराठे, अजय प्रजापति, नरेंद्र सिंह ठाकुर, राम जीवन मकोरिया, यतेंद्र मकवाना,सुकांति ठाकुरिया, लक्ष्मी महाजन, संदीप कल्याणे, दीपचंद तिवारी, सुनील शुक्रवारे आदि उपस्थित थे। विनोद/ 5 मई /2025