भोपाल (ईएमएस)। एम्स भोपाल में प्रथम वर्ष के छात्र उत्कर्ष ने पुणे में आत्महत्या कर ली है। वह पुणे के एफएमसी कॉलेज के बाथरूम के कमोड में उसका शव मिला है। महाराष्ट्र के बीड में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वह वहां गया हुआ था। उत्कर्ष को नीट परीक्षा में 720 नंबर में से 710 नंबर मिले थे। उसका एडमिशन एम्स भोपाल में हुआ था। उसका भाई भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। आत्महत्या के पहले उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर सुसाइड नोट भी लगाया। उत्कर्ष एमबीबीएस नहीं करना चाहता था। डॉक्टर पिता ने जबरिया जुगाड़ तुगाड़ करके उसे नीट की परीक्षा में पास कराया। 710 नंबर उसे मिले। एम्स जैसे संस्थान में उसका एडमिशन हुआ। वह पढ़ाई में बहुत कमजोर था, तनाव में रहता था। कुछ दिन पहले उसे मानसिक वार्ड में भी भर्ती किया गया था। अंतोगत्वा उसने आत्महत्या करके अपनी जान दे दी। वही पिता का उसे डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा नहीं हुआ। एसजे/13/05/2025