क्षेत्रीय
16-May-2025


लखनऊ/ फिरोजाबाद (ईएमएस)उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को कई सीनियर पीपीएस अफसर के तबादले कर दिए। इन तबादलों में फिरोजाबाद जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदोरिया का भी तबादला हो गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी की गई सूची के मुताबिक फिरोजाबाद जिले के अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदोरिया को अमरोहा जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुन बिसेन फिरोजाबाद जिले के नए अपर पुलिस अधीक्षक देहात होंगें।