सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल,बड़ी संख्या में आम जनता भी रही मौजूद छिंदवाड़ा (ईएमएस)। हाथों में तिरंगा झंडा,आपरेशन सिंदूर के पोस्टर के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के गूंज रहे नारे। शुक्रवार को देश भक्ति का यह नजारा शहर में दिखा। जोश और उत्साह के साथ शाम पांच बजे दशहरा मैदान से तिरंगा यात्रा निकली जो फव्वारा चौक, जेल तिराहे से लेकर अमित ठेंगे चौक पहुंचीं। यहां देशभक्ति के नारों के साथ आपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य का बखान करते हुए स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। तिरंगा यात्रा में सांसद बंटी साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के साथ अनेक सामाजिक, धार्मिक संगठनों ने भी अपनी भागीदारी दी। सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकली गई। ध्यान रहे 10 मई से 23 मई तक पूरे देश में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। छिंदवाउ़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन 16 मई शुक्रवार को किया गया। शाम को दशहरा मैदान परसभी एकत्रित हुए। यहंा महिलाओं की अगुआई में यह यात्रा निकाल गई। यात्रा के दौरानतेज बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बावजूद इसके इस तिरंगा यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी इस यात्रा में अपनी उपस्थिति दी। जोश और उत्साह दिखा तिरंगा यात्रा में युवाओं के साथ चल रहे बुजुर्गों में भी जोश दिखा। मुख्य जनप्रतिनिधि भी हाथों में तिरंगा थामें थे तो कईयों ने अपने हाथ में आपरेशन सिंदूर के पोस्टर रखे थे। सांसद बंटी साहू अपने समर्थकों के साथ देश की सेनाओं के शौर्य की बदौलत सफल हुए आपरेशन करते खुद भी जयकार करते चले। इधर भाजपा जिलाअध्यक्ष शेषराव यादव अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ इस यात्रा में शािमल हुए। यात्रा के संयोजक धमेंद्र मिगलानी, महापौर विक्रम अहाके, सौंरभ ठाकुर, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभानसिंह, दीपक सक्सेना, पं रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया, विजय पांडे, अजय सक्सेना, शंटी बेदी, अमित सक्सेना, रमेश पोफली,उत्तम ठाकुर भाजपा पार्षद सभापति के अलावा भाजपा महिला नेत्रियों के अलावा सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही। ईएमएस/मोहने/ 16 मई 2025