क्षेत्रीय
17-May-2025


चंदेरी में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित अशोकनगर (ईएमएस)। राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय से किया जाए। समय सीमा के बाहर कोई भी प्रकरण लंबित न रहे यह सुनिश्चित किया जाएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने चंदेरी के हैण्डलूम पार्क के सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियो को दिये। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शासन द्वारा संचालित राजस्व संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन जिले में बेहतर हो यह सुनिश्चित किया जाएं। बैठक में निर्देशित किया कि नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे की कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण की जाए। सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर उसे आरसीएमएस पोर्टल पर अपडेट भी किया जाए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री का कार्य समय सीमा में किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई पात्र इस योजना से वंचित न रहे। उन्होने सीएम डेश बोर्ड पर प्रदर्शित विषय सीमांकन, डार्यवर्सन, नामांतरण एवं अभिलेख दुरूस्तीकरण के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से दिये जाने वाली राजस्व संबंधी सेवाएं निर्धारित समय सीमा में दिये जाने के निर्देश दिये। बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों को पेट्रोल पम्पों,गैस एंजेसियों तथा राशन दुकानों का निरीक्षण माह में दो बार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही सुरक्षा संबंधी कमियां पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान राजस्व रिकार्ड दुरूस्तीकरण किये जाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। उन्होंने विभागों को आवंटित की जाने वाली शासकीय भूमि का कार्य प्राथमिकता से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल के लिये पूर्ण सजगता एवं तत्परता के साथ जनपद एवं ग्राम पंचायतवार पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में खाद, उर्वरक का वितरण सुव्यवस्थित कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में वन व्यवस्थापन, जाति प्रमाण पत्र, रास्ते का विवाद निपटारा, राजस्व वसूली, पेयजल संबंधी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा, संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, एवं नायव तहसीलदार उपस्थित थे। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 17 मई 2025