व्यापार
22-May-2025
...


सेंसेक्स 644 , निफ्टी 203 अंक गिरा मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ। बाजार में ये गिरावट दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही बिकवाली हावी रहने से आई इै। दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 644.64 अंक तकरीबन 0.79 फीसदी नीचे आकर 80,951.99 अंकों पर बंद हुआ। वहीं इसी प्रकार 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 203.75 अंक तकरीबन 0.82फीसदी नीचे आकर 24,609.70 पर बंद हुआ। वहीं गत दिवस भी बाजार में बड़ी गिरावट रही थी। आज सेंसेक्स के ज्यादातर स्टॉक्स नीचे आये। सेंसेक्स की 30 में से केवल 4 कंपनियों के शेयर ही ऊपर आये। वहीं 25 कंपनियों के शेयर गिरावट पर बंद हुए जबकि एक कंपनी के शेयर में बदलाव नहीं रहा। दूसरी ओर निफ्टी की केवल 11 कंपनियों के शेयरों में ही बढ़त रही। इसके अलावा 39 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.73 फीसदी की बढ़त रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी 2.27 फीसदी की गिरावट रही। टेक महिंद्रा, आईटीसी, बजाज फिनसर्व के शेयर भी गिरे। इनके अलावा, आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईटीसी , बजाज फिनसर्व , पावरग्रिड मारुति सुजुकी ,हिंदुस्तान यूनिलीवर ,नेस्ले इंडिया , एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज , टीसीएस , इंफोसिस ,टाटा मोटर्स के शेयर भी गिरावट पर बंद हुए जबकि भारती एयरटेल अल्ट्राटेक सीमेंट , एटरनल (जोमेटो) के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इससे पहले आज सुबह बाजार गिरावट के साथ खुले। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफ़सी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा। सेंसेक्स 270 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 81,323 पर खुला। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,733.95 अंक पर खुला। बाद में इसमें गिरावट बढ़ गई और यह 270.55 अंक गिरकर 24,542.90 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एशियाई बाजारों में गिरावट आई। यह वॉल स्ट्रीट में कमजोरी के चलते आई। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे था, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.3फीसदी गिरावट में था। कोस्पी में 0.59 फीसदी और एएसएक्स 200 में 0.36 फीसदी की गिरावट आई। अमेरिकी इक्विटी बाजार में बुधवार को बिकवाली के सेंटीमेंट्स ने भारी नुकसान पहुंचाया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.91 फीसदी की गिरावट आई। एसएंडपी 500 में 1.61 फीसदी की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 1.41 फीसदी की गिरावट आई। गिरजा/ईएमएस 22 मई 2025