राज्य
23-May-2025


- दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ की थी घटिया हरकत भोपाल (ईएमएस)। भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मनोहर लाल घटिया हरकत करते हुए नजर आए थे। भाजपा नेता बीच सडक़ पर महिला के साथ अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई दिए थे। मंदसौर जिले के भाजपा मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे महिला के साथ शरीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर 13 मई 2025 की रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो में कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 में से एक महिला और मनोहर लाल धाकड़ आपत्तिजनक स्थिति में उतरते दिखाई दे रहे है। इसके आगे बीच सडक़ पर अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई दिए। वीडियो इतना घटिया, अश्लील और आपत्तिजनक है कि उसे सार्वजनिक भी नहीं किया जा सकता है। वहीं अश्लील वीडियो सामने आने के बाद जब मनोहर लाल धाकड़ से उनका पक्ष जानना चाहता तो उनका फोन लगातार बंद मिला। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हडक़ंप भाजपा नेता की शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद हडक़ंप मच गया। कांग्रेस ने इसे लेकर जमकर हमला बोला। मंदसौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अखबार की कटिंग और मनोहर लाल धाकड़ के फोटो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ शेयर कर लिखा कि ‘भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उन्होंने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके आगे उन्होंने कुछ जिलों का जिक्र भी किया। वहीं इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लिया और मनोहर लाल धाकड़ पर आरपीएफ दर्ज की गई। भानपुरा थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 285, 3(5) में केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि मनोहर लाल धाकड़ की पत्नी ग्राम बनी क्षेत्र से जिला पंचायत की सदस्य है। विनोद / 23 मई 25