क्षेत्रीय
24-May-2025
...


बालाघाट (ईएमएस). कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान की क्रियात्मकता निरंतर बरकरार है। जन अभियान परिषद विकासखंड बैहर सेक्टर क्रमांक 1 नरसिंह टोला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शिव घाट में 85 बोरी से बोरी बंधान एवं जल संरक्षण की शपथ कराई गई। जल गंगा सवर्धन अभियान का प्रमुख उदेश्य जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना व जल स्त्रोतों के रख रखाव प्रति आम जन को जागरूक करना है। नदियाँ देव स्वरूपा होती है हम इसमे आते जाते कचरा न डाले। हमेशा इसे स्वच्छ व निर्मल रखें। जल है तो कल है जल ही जीवन है। श्रमदान कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता सुरेश यादव, शिवनाथ यादव, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष राजीव परते, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र अभय यादव, अर्पिता अविका नवांकुर संस्था के राजेन्द्र बिसेन एवं नगर जन की सहभागिता रही। भानेश साकुरे / 24 मई 2025