क्षेत्रीय
24-May-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जैव विविधता के महत्व के बारे जागरूकता बढ़ाने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम गत दिवस बिछुआ के ग्राम पंचायत डोला पांजरा में आयोजित किया गया। कुकड़ा ग्राम उत्थान समिति ने प्राकृति के साथ सामांजस्य ओर सतत् विकास थीम पर ग्रामीणों से संवाद किया और गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में पर्यावरण विद प्रमुख वक्ता श्यामल राव ने कहा कि जीवन को बनाये रखने के लिए पृथ्वी पर जैव विविधता आवश्यक हैं ओर इसके बिना हमारे पारिस्थितिकीय तंत्र और जीवन शैली को खतरा हो सकता है इसलिए वर्तमान मे जैव विविधता के संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर आम जनो को जागरूक कर भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित करने का संदेश दिया जा रहा है। विकास खंड समन्वयक दीपक गेडाम और परामर्श दाता जमुना चौरिया ने भी संबोधित किया। उपस्थित ग्रामीणों को जैवविविधता संरक्षण की शपथ दिलाकर प्रथ्वी पर पाई जाने वाले जैव विविधता को संरक्षित करने अपील की। ईएमएस/मोहने/ 24 मई 2025