ग्वालियर ( ईएमएस ) | भारतीय सेना के वीर सैनिकों के द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान ठिकानों पर हमला कर लगभग 100 आतंकवादियों को कब्र में पहुंचा कर भारत माता के सर को ऊंचा किया है और प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान के लिए आज शनिवार 24 मई 2025 को शाम 6:00 बजे से स्टेट बैंक चौराहा (वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन) से विशाल तिरंगा यात्रा हजीरा चौराहे तक निकाली गई।। यह तिरंगा यात्रा जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर और वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन तानसेन रोड ग्वालियर के सहयोग से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में समिति के पदाधिकारी और संस्थान के छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के साथ हजीरा चौराहे पहुंचे, इस तिरंगा यात्रा में एक 90 मीटर का लंबा तिरंगा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा जिसे छात्र शक्ति अपने हाथों से पकड़े हुए भारत माता के जयकारों के साथ चली जा रही थी इस भव्य और दिव्य तिरंगा यात्रा में प्रत्येक व्यक्ति ने शामिल होकर भारतीय वीर सैनिकों के पराक्रम को सैल्यूट किया इस विशाल तिरंगा यात्रा में जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति के अध्यक्ष उमेश राजावत महिला मंडल की अध्यक्ष शशि सिंह, ज्योति सिंह, कांता शर्मा, माया शर्मा, रुक्मणी, निशा श्रीवास्तव, रजनी मीणा, बरखा सिंह, मंजू शिवहरे, सुधा दीक्षित, अंजू भदोरिया, स्वाति, कमलेश, कामिनी, उमा तिवारी, आरती श्रीवास्तव, अनीता, ज्योति, अनुष्का, वर्षा, रमेश सिंह तोमर, TN Singh sir, सहदेव सिंह, गोपाल सिंह तोमर, सत्यवीर सिंह, हेल्प गुरु प्रमोद राजावत, रामेंद्र सिंह ,अखिलेश सिंह, धर्मेंद्र जी ,रामवीर जी, अमित राजावत, अमन राजावत, जागृति, अमल कमठान, भारत बघेल सहित बड़ी संख्या में छात्र शक्ति उपस्थिति रही।।