क्षेत्रीय
24-May-2025


पूरे जिले में इस समय देशक्ति का जुनून छिंदवाड़ा (ईएमएस)। देश के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन दिखने वाला राष्ट्रभकित का जुनून इस समय जिलेवासियों में देखने को मिल रहा है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्यवाही और सफलता के बाद देश की सेनाओं, वीर जवानो, सुरक्षादस्तों के साथ केंद्र सरकार के समर्थन में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। गांव-गांव में तिरंगा ध्वज लहरा रहा है और लोग बढ़ी संख्या में एकत्रित हेाकर रैली निकाल रहे हैं। भारत माता की जयजयकार और देश की सेनाओं की बहादुरी की तारीफें हो रही है। आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा के बाद अब शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित मैदान से यह यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा निकलने से पहले महिलाएं आपस में एक दूसरे को सिंदूर लगाएंगी ओर देश की तरफ से किए आपरेशन की सफलता पर खुशियां मनाएंगी। इसके बाद यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकलेगी। शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रहेगी। इसमें राजनैतिक दलों के साथ, समााजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शाम पांच बजे शौर्य यात्रा अंबेडकर तिराहा, मानसरोवर काम्पलेक्स, पुलिस लाइन तिराहा से जेल तिराहा, फव्वारा चौक होते हुए कलेक्ट्रेट केपास से वापस मैदान में संपन्न होगी। ईएमएस/मोहने/ 24 मई 2025