शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु अस्त, पश्चिमी शुक्रोदय, पूर्वे तिथी, पंचमी, सोमवासरे, मघा नक्षत्रे, सिद्ध योगे, वालव करणे, सिंह की चंद्रमा, मूल समाप्त दिन के 10/08 रवियोग 12/05 उत्तर दिशा की यात्रा मुर्हूत, बीज वमनन तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक जिद्दी-हठी, सैनिक, सिपाही, सेना नायक, दस्ता नायक, कमाण्डर, बिग्रेडियर, मेजर तथा सेनापति होगा, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षाविद्, उत्तम प्रकृति का सैनिक तथा धर्मगुरु व प्रबल ज्ञानी होगा। मेष :- किसी के द्वारा धोखा देने से मनोवृत्ति खिन्न रहेगी, धन का व्यय तथा परिश्रम विफल होगा। वृष :- समय अनुकूल नहीं है, लेन-देन के मामले विफल रहेंगे, व्यर्थ विवाद से बचें। मिथुन :- व्यर्थ समय नष्ट होगा, यात्रा प्रसंग में थकावट व बेचैनी बनी रहेगी, समय समस्या का ध्यान रखें। कर्क :- प्रयत्नशीलता विफल हो, परिश्रम करने में ही कुछ सफलता अवश्य मिलेगी। सिंह :- परिश्रम से कार्यपूर्ण होंगे, तर्क-वितर्क से विजय प्राप्त हो, सफलता मिले, धन का लाभ होगा। कन्या :- व्यावसायिक अनुकूलता से असंतोष किन्तु कार्य-व्यवस्था अनुकूल बनी रहेगी। तुला :- किसी तनावपूर्ण वातावरण से बचिये, कुछ उदविघ्नता से परेशानी बने, मित्रों से लाभ होगा। वृश्चिक :- परिश्रम से कार्य में सुधार होते हुए भी फलप्रद नहीं, कार्य विफलत्व की चिन्ता बनेगी। धनु :- स्त्री वर्ग से उल्लास, इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे तथा रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे। मकर :- स्वभाव में क्लेश व अशांति, व्यर्थ विभ्रम, भय तथा उद्विघ्नता अवश्य बनेगी। कुम्भ :- कार्यगति अनुकूल रहेगी, चिन्ताऐं कम होंगी तथा विलासिता के साधन जुटायेंगे। मीन :- आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा तथा इष्ट मित्रों का समर्थन फलप्रद होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका