- शिव भगवान करेंगे सृष्टि की देखभाल नई दिल्ली (ईएमएस)। हिंदू एवं सनातन धर्मालंबियों के लिए 6 जुलाई का दिन विशेष महत्व का होगा।यह दिन देवशयनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है, इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। 4 माह तक भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। 31 अक्टूबर तक योग निद्रा में भगवान रहेंगे। 1 नवंबर को देवउठनी ग्यारस होगी। तब भगवान निद्रा से जागकर सृष्टि की सत्ता अपने हाथ में ले लेंगे। इस बीच उनका काम भगवान भोलेनाथ देखेंगे। हिंदू और सनातनी साधु सन्यासी चार माह का चातुर्मास करते हैं। इसमें धर्म ध्यान और अनुष्ठान करते हैं। मानसून के मौसम में साधु संत एक ही स्थान पर रहते हैं। मानसून के चार माह,पूजा-पाठ, व्रत, अनुष्ठान,कथा, सत्संग, आरती के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर होते हैं।इन चार माह में धार्मिक अनुष्ठान करने का विशेष फल मिलता है। चातुर्मास में जगह-जगह बड़े-बड़े धार्मिक आयोजन साधु संतों के आशीर्वाद से संपन्न होते हैं। चातुर्मास के लगभग 118 दिनों तक नवीन गृह प्रवेश, विवाह, जनेऊ,मूर्ति की स्थापना, यघोपवीत जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। 6 जुलाई को पूरे भारतवर्ष में देवशयनी एकादशी का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। एसजे/ 04 जुलाई 25