क्षेत्रीय
08-Jul-2025


पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए विजय बघेल भिलाई (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन करने हेतु दुर्ग संभाग के भिलाई जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य विषय के रूप में एक देश एक चुनाव, जाति जनगणना से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ, संकल्प से सिद्धि के तहत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण एवं एक पेड़ मां के नाम पर आयोजन किया जाना है। बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में सांसद विजय बघेल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी की नींव है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि संगठन में चाहे जो भी पद मिले उस पद के अनुरूप अपना काम जवाबदारी से करना आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व पर प्रकाश डाला एवं आज के परिपेक्ष में जाति जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभाग स्तरीय बैठक एवं सम्मेलन होना भिलाई जिला के लिए गर्व की बात है। बैठक प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें विशेष रूप से लोकसभा के सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, कार्यक्रम संभाग प्रभारी श्रीमती तुलसी साहू, प्रदेश मंत्री भूपेंद्र शंकर सेन प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री तामेश्वर साहू, भिलाई भाजपा जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, डॉ निरेंद्र साहू, प्रदेश सदस्य, योगेंद्र सिंह जिला मार्गदर्शक जिला अध्यक्ष सुंदरलाल साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 08 जुलाई 2025