क्षेत्रीय
मधुबनी, (ईएमएस)। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन बीएलओ पर्यवेक्षक को मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने पुरस्कृत किया है। पुरस्कृत किए गए पर्यवेक्षकों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रहिका ज्ञानेश कुमार, प्रखंड समन्वयक एलेसबीए रहिका रूबी नारायण एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंडौल प्रशांत पटेल शामिल हैं। अनुमंडल पदाधिकारी सदर चंदन कुमार झा ने सभी बीएलओ पर्यवेक्षक को निर्देश दिया कि जल्द ही प्राप्त सभी मतदाता एसआईआर प्रपत्रों को ससमय ऑनलाइन अपलोड करना सुनिश्चित करें। (फोटो: बीएलओ पर्यवेक्षक को पुरस्कृत करते एसडीओ सदर चंदन कुमार झा) कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०९ जुलाई/२०२५/ईएमएस