राष्ट्रीय
09-Jul-2025


पटना, (ईएमएस)। पटना एयरपोर्ट पर तब हड़कंप मच गया जब पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उड़ान भरते ही बर्ड हिट के कारण फ्लाइट कांपने लगा, जिसके बाद पटना में ही आनन्-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 169 यात्री सवार थे। विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। मिली जानकारी के अनुसार पायलट की सूझबूझ से से एक बड़ा हादसा टल गया। विमान को सुरक्षित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उतारा गया। ज्ञात हो कि इसी साल 22 जनवरी को लखनऊ से जा रही इंडिगो फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बताया गया था कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उस दौरान जैसे ही पायलट को विमान में खराबी की जानकारी हुई, उन्होंने फौरन पटना एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करायी। विमान में कुल 114 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। जबकि वहीं इसी साल 3 जनवरी को पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6e 2074 की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई थी। इस विमान में 187 यात्री सवार थे। संतोष झा- ०९ जुलाई/२०२५/ईएमएस