- शक्ति केंद्र स्तर पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे राजनांदगांव (ईएमएस)। भारतीय सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशिष्ट महत्व होता है, गुरु पूर्णिमा के दिन भक्त अपने गुरु का सम्मान के साथ उसकी वंदना करता है । इस महत्वपूर्ण दिन में राष्ट्रीय आवाहन पर प्रदेश भाजपा ने पूरे देश भर में आम जनता के साथ मिलकर गुरुजनों का सम्मान करने की नई परंपरा की शुरुआत की है। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन में समाज क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी गुरुजनों का पार्टी सम्मान करेगी जिसमें शिक्षा क्षेत्र, हस्तशिल्प कला, पुजारी, खेल, मार्शलआर्ट, योग शिक्षक या कथावाचक या ऐसे लोग ,जिसे लोग गुरु के रूप में सम्मान देते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति केंद्र स्थल पर किया जाएगा।। इस हेतु पार्टी ने जिला संयोजक के रूप में मनोज निर्वाणी की नियुक्ति की है, सहसंयोजक नीरज यादव तथा मीडिया प्रभारी रजत वैष्णव को जिम्मेदारी दी गई है । जिसके तहत राजनांदगांव जिले के सभी शक्ति केदो में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव का कार्यक्रम मनाया जाएगा, और विशेष परिस्थितियों में घर जाकर भी गुरुओं का सम्मान पार्टी द्वारा किया जाएगा। मनोज निर्वाणी ने मंडल वार प्रभारियों की नियुक्ति की है,जिसके अनुसार गेंदाटोला मंडल से रामकुमार मांडवी डोमन पटेल, घुमका मंडल से ललित साहू, जनक साहू डोंगरगढ़ ग्रामीण से रवि यादव, धर्मचंद वर्मा, डोंगरगांव मंडल से हेमंत चोपड़ा, डीके साहू, अर्जुनी मंडल से अजय वैष्णव, दिनेश साहू, से रामचरण वर्मा रामेश्वर साहू, तिलई मंडल से राकेश साहू, यशवंत वर्मा, दक्षिण मंडल से गीतेश गुप्ता, प्राइमरी शुक्ल पूर्व क्षेत्र ग्रामीण से गोपाल साहू गोविंद देवांगन उत्तर मंडल से चंद्रभान जंगल, समीर श्रीवास्तव, डोंगरगढ़ शहर से विनीत यादव, विनय बंसल एलबी नगर मंडल से कैलाश ओके हेमलाल वर्मा, छुरिया मंडल से मायाराम साहू, पद्म भूषण, ग्रामीण मंडल से मोतीराम देवांगन,जितेन साहू ,तुमड़ीबॉड मंडल से टीकम पटेल,गणेश्वर सिन्हा, कुमरदा मंडल से को सिंहा, पतिराम साहू आदि को सम्मान की जवाबदारी दी गई है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रजत वैष्णव ने दी है। धर्मेन्द्र, 09 जुलाई, 2025