राष्ट्रीय
09-Jul-2025


वडोदरा (ईएमएस)| बुधवार की सुबह वडोदरा जिले में ब्रिज दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई| जबकि कई लोग घायल हो गए और कई वाहन महिसागर नदी में बह गए| वडोदरा को आणंद से जोड़ने वाले गंभीरा ब्रिज दुर्घटना में कई लोग चमत्कारिक बचाव हुआ है| जिसमें चार लोग ऐसे हैं जो पिकअप वैन में सवार थे| ब्रिज दुर्घटना से ठीक पहले पिकअप वैन नदी में गिरे उससे पहले एक शख्स ने अपनी जान बचा ली| पिकअप वैन में सवार अन्य तीन लोग नदी में जा गिरे| नदी में गिरे इन तीनों लोगों को भी बचा लिया गया है| घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी और जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि वह क्षण कितना ख़तरनाक था। पुल टूटने से पहले ही वह व्यक्ति नदी में कूदकर अपनी जान बचा ली| इस पिकअप वैन में बैठे तीन अन्य लोग वैन के साथ नदी में गिर गए। उन्हें भी सुरक्षित बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम बोरसद से जंबूसर जा रहे थे, तभी पीछे से एक धमाका हुआ। पुल झुका हुआ था, इसलिए हम अपनी गाड़ी पर नहीं चढ़ सके। हम जान बचाने के लिए कूद पड़े। गाड़ी पीछे की ओर जाती रही। पीछे लोग रो रहे थे। चार-पाँच गाड़ियाँ गिर गई थीं। एक टैंकर फँस गया था। रिक्शा और ईको कारें भी थीं। उन्हें बचाने के लिए बहुत से लोग जमा हो गए थे, लेकिन कमर तक पानी था। हम एक बोलेरो पिकअप वैन में थे। वह भी पानी में है। हमारे साथ ड्राइवर समेत तीन और लोग थे। वे बच गए हैं। ऊपर वाले की मेहरबानी है कि हम बच गए। सतीश/09 जुलाई