खेल
10-Jul-2025
...


लॉर्ड्स (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। ऋषभ ने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाये थे, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था, इस दौरान उन्होंने काफी छक्के लगाये थे। ऐस में अब उन्हें भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए केवल पांच छक्के चाहिये। अगर वह सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में पांच छक्के लगाने में सफल होते हैं तो इस प्रारुप में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी वह टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। सबसे अधिक छक्के लगाने में ऋषभ पंत से पहले रोहित शर्मा और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने अपने करियर में 90 छक्के लगाये हैं जबकि रोहित के नाम 88 छक्के हैं जबकि ऋषभ पंत के नाम केवल 45 मैचों में ही 86 छक्के हैं। अगर वे 5 छक्के और लगा देते हैं तो भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। विश्व के के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों में शामिल होने के लिए ऋषभ को केवल 13 छक्के ही चाहिये। इस सीरीज में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक चार पारियों में 13 छक्के लगाये हैं। गिरजा/ईएमएस 10 जुलाई 2025