राष्ट्रीय
17-Jul-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अमित चावड़ा को गुजरात प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। तुषार चौधरी को गुजरात में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। चावड़ा ओबीसी और चौधरी दलित समुदाय से आते हैं। हाल में ही उपचुनाव नतीजों के बाद शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। सुबोध\१७\०७\२०२५