शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, श्रावण शुक्ल पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथी, चौथ, सोमवासरे, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रे, व्यय योगे, वलकरणे, सिंह की चंद्रमा, भद्रा 14/40 विनायकी चौथ व्रत, सोमवार व्रत तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमान, उत्तम वृत्ति वाला, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, योगी-भोगी, कुशल लेखक-कवि, शिक्षक तथा उत्तम प्रीति वाला, व्यवहारिक तथा धनी-मानी, प्रवक्ता होगा। मेष राशि :- कार्य बाधा, स्वाभाव में उद्विघ्नता तथा दु:ख अवश्य ही बनेगा, धैर्य से कार्य करें। वृष राशि :- किसी आरोप से बचें, कार्यगति मंद रहेगी, क्लेश व अशांति का वातावरण बनेगा। मिथुन राशि :- योजनायें पूर्ण होंगी, धन लाभ होगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। कर्क राशि :- मित्र सुखवर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा, चिन्तायें कम होंगी, धैर्य रखें। सिंह राशि :- कार्य और धन अस्त-व्यस्त होगा, सतर्कता से कार्य अवश्य निपटा लें। कन्या राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक होगा, कार्यगति में सुधार होगा, चिन्ता कम होगी। तुला राशि :- मान-प्रतिष्ठा के साधन बनेंगे, स्त्री से सुख-शांति अवश्य बनेगी, समय का लाभ लें। वृश्चिक राशि :- अग्नि-चोटादि का भय, व्यर्थ भ्रमण, धन का व्यय होगा, कार्य अवरोध होगा। धनु राशि :- क्लेश व अशांति, मानसिक विभ्रम, क्लेश तथा भय बना ही रहेगा, ध्यान दें। मकर राशि :- विवादग्रस्त होने से बचिये, तनाव, क्लेश, मानसिक अशांति अवश्य बनेगी। कुंभ राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा। मीन राशि :- धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति, समय उल्लास से बीतेगा, मनोवृत्ति उत्तम होगी। डॉ. पीएल गौतमाचार्य // मोनिका