- केस में समझौता करने का बना रहा दबाव भोपाल(ईएमएस)। शहर के बौसगढ़ थाना इलाके में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी द्वारा समझौता करने के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ पीछा करके परेशान करने सहित धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार थाना इलाके में रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया की उसकी आरोपी सुनील गिरी गोस्वामी के साथ पूर्व में खासी दोस्ती थी, और मिलना-जुलना भी होता रहता था। नजदीकी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीन महीने पहले उसके खिलाफ बैरागढ़ थाने में ही प्रकरण दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील गिरी गोस्वामी को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया था। करीब एक महीना पहले ही आरोपी जेल से छूटकर आया था। इसके बाद वह लगातार पीड़िता का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ कर परेशान करने लगा। आरोपी उस पर पूर्व में दर्ज प्रकरण में समझौता करने का दबाव बना रहा था। जब पीड़िता नहीं मानी तब आरोपी कई दिनो से घर पर पिछले वाले हिस्से में चोरी छिपे पथराव कर भाग जाता था। बाद में पीड़िता ने उसे देख लिया और रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जुनेद / 2 अगस्त