(विस) सरकार बोली हॉं 69 कॉलेज हो गए काउंसलिंग प्रक्रिया से पृथक भोपाल,(ईएमएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक अजय अर्जुन सिंह के इंजीनियरिंग कॉलेजों से संबंधित प्रश्न के लिखत जवाब में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने माना कि 69 कॉलेज इस समयावधि में काउंसलिंग प्रक्रिया से पृथक हुए हैं। इस प्रकार छात्रों का इंजीनिरिंग क्षेत्र से मोह भंग हुआ है, जबकि अन्य कोर्स की तरफ इनका रुझान अधिक हुआ, जिस कारण इंजीनियरिंग के कॉलेज बंद होते चले गए हैं। दरअसल कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने तकनीकी शिक्षा मंत्री से सवाल किया था कि वर्ष 2015-16 में प्रदेश में कितने इंजीनीयरिंग कॉलेज थे? सदस्य ने इसकी जिलेवार जानकारी चाही थी, वहीं उन्होंने यह भी पूछा था कि वर्ष 2015-16 से वर्ष 2024-25 तक की समयावधि में कितने कॉलेज बंद हो गए या उनमें इंजीनियरिंग की शिक्षा बंद हो गई? अन्य संबंधित प्रश्नों में पूरे प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या क्या कम हुई है और यदि हां तो इसका कारण क्या है? विधायक अजय सिंह के सवाल का लिखित जवाब देते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जानकारी दी है कि प्रश्नावधि में कुल 69 कॉलेज काउंसलिंग प्रक्रिया से पृथक हुए हैं, जिसकी जिलेवार वर्षवार जानकारी पुस्तकालय में मौजूद है। मंत्री परमार ने अपने उत्तर में यह भी माना है कि देश एवं प्रदेश स्तर पर छात्रों का अन्य पाठ्यक्रमों में रुझान होने के कारण इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या कम हुई है। हिदायत/ईएमएस 04अगस्त25