क्षेत्रीय
04-Aug-2025
...


- महिला 90 प्रतिशत झुलसी, एक आरोपी गया जेल भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहॉ दबंगों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक महिला पर खौलता हुआ तेल डाल दिया गया। आरोपी उसके बेटे से मारपीट कर रहे थे, यह देख महिला उसे बचाने आई तब बदमाशो ने उस पर तेल डाल दिया। वारदात में महिला बुरी तरह से झुलस गई, उसे इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि तीन आरोपियो में एक किशोर भी शामिल है, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्ना नगर में रहने वाली क्रांति प्रजापति (35) का घर के पास ही रहने वाले कमलेश प्रजापति से चाय नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण किए जाने को लेकर अनबन चलती रहती थी। बताया गया है की वह महिला के करीबी रिश्तेदार भी हैं। दरअसल आरोपियो की अन्ना नगर में चाय-नाश्ते की दुकान है। इस दुकान का कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोग नगर निगम में करते हैं। शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने पिछले दिनों दुकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया था। आरोपियो को क्रांति प्रजापति और उसके बेटे यश पर शिकायत करने का संदेह था। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर पूर्व में भी विवाद होते रहे हैं। इसी बात पर आरोपी कमलेश, उसके नाबालिग (17) वर्षीय भाई सहित एक अन्य महिला के बेटे से बहसबाजी कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर आरोपियो ने मारपीट शुरु कर दी। क्रांति बेटे को बचाने के लिये बीच में आ गई। आरोपियों ने उसके साथ भी गाली गलौच करनी शुरू कर दी। उसकी मां ने जब मारपीट करने का कारण पूछते हुए उनका कड़ा विरोध किया तब आरोपियों ने चाय नाश्ते की होटल में खौलते तेल से भरे बर्तन को उस पर उड़ेल दिया। इससे महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जुनेद / 4 अगस्त