राज्य
04-Aug-2025
...


इंदौर (ईएमएस)। कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा खेल और कल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी संबंध में आगामी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए सोमवार को एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान और संयुक्त सचिव संजय मालवीय सहित खेल समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान जबलपुर से प्राप्त खेल कैलेंडर का पालन करने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कंपनी के कर्मचारियों के बेहतर प्रदर्शन पर सुझाव भी लिए गए। अधिकारियों का मानना है कि ऐसी सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियां कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं। प्रकाश/4 जुलाई 2025