- हजारों लोग तिरंगा लहराते हुए पहुंचे - डॉ. मोहन ने विपक्ष पर साधा निशाना- वे लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं कि नहीं भोपाल (ईएमएस)। मप्र में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भोपाल में बड़े तालाब पर नावों पर तिरंगा लहराया गया। वॉटर स्पोट्र्स प्लेयर्स ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बोटिंग की। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने क्रूज लेक प्रिंसेस में सवार होकर तिरंगा लहराया। बोट क्लब से सीएम कोलार पहुंचे। यहां 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। वे खुली जीप में सवार होकर तिरंगा लहरा रहे हैं। यात्रा कोलार से बैरागढ़ जा रही है। इसमें हजारों लोग शामिल होने पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम हाउस परिसर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, दीदी कैफे की दीदियों सहित सीएम हाउस का स्टाफ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुआ। सीएम हाउस परिसर में भी तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षाकर्मी, दीदी कैफे की दीदियों सहित सीएम हाउस का स्टाफ तिरंगा लेकर यात्रा मे शामिल हुआ। इस मौके पर सीएम ने यहां मौजूद जनता का अभिवादन किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के तालाब पर लहराते तिरंगे हमें ऊर्जा से लबरेज कर रहे हैं। तालाब की लहरें उन्हें लगातार आगे बढऩे की प्रेरणा दे रही हैं। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने, ‘ये देश है वीर जवानों का..,; गाना भी गाया। बोट क्लब से पहले सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास पर निकाली गई तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश का उत्साह एवरेस्ट की चोटी से भी ऊंचा हो गया है। दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र का अहम हिस्सा विपक्ष के नेता गलतियां करने से बाज नहीं आ रहे। विपक्ष के नेता सेना से कार्रवाई का सबूत मांगते हैं। अब जब पूरा देश 15 अगस्त के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूम रहा है उस वक्त भी विपक्ष राजनीतिक गतिविधियां कर रहा है। हमारे न्यायालय, हमारी सेनाएं और चुनाव आयोग देश के लोकतंत्र के स्तंभ हैं। विपक्ष इन्हीं पर सवाल खड़े कर रहा है। लेकिन, यह प्रश्न उनकी ओर ही बढ़ रहा है कि वे लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं कि नहीं करते हैं। जन कल्याण के लिए सरकार संकल्पित सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज भोपाल के तालाब पर लहराते तिरंगे हमें ऊर्जा से लबरेज कर रहे हैं। यहां उठ रहीं लहरें हमें हमारे जन कल्याण के संकल्प को याद दिला रही हैं। ये लहरें हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर आगे बढऩे की प्रेरणा दे रही हैं। हमारी सरकार सभी को साथ लेकर प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है। भविष्य में जनता भोपाल के तालाब में भी कश्मीर की डल झील जैसा आनंद उठा सकेगी। मेरी ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। इस यात्रा से तिरंगे की शान बढ़ेगी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के आव्हान पर भोपाल के बड़े तालाब पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इससे हमारे तिरंगे की शान बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी शहरों में तिरंगा यात्रा निकाल रही हैं। भोपाल के बोट क्लब पर इसका आयोजन खेल विभाग की ओर से किया जा रहा है। कोलार से निकली सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक करीब 32 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद भी मौजूद रहे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत भाषण दिया और यात्रा के बारे में जानकारी दी। दोपहर 12 बजे सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री यात्रा स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए यहां सैलाब ही उमड़ पड़ा है। यह यात्रा नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ष्टरू, प्रदेश अध्यक्ष-विधायक खुली जीप में सवार हुए। सीएम खुद हाथों में तिरंगा थामे हुए हैं। यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंच गए। इस दौरान सुबह 11.30 बजे एक एम्बुलेंस गुजरी। जिसे लोगों ने रास्ता दिया। एम्बुलेंस में मरीज था। जिससे मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। विधायक की संस्था कर्मश्री का आयोजन हुजूर विधायक शर्मा की संस्था कर्मश्री यह आयोजन कर रही है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित यह यात्रा कोलार रोड से शुरू हुई। विधायक शर्मा ने बताया, तिरंगा यात्रा कोलार रोड, चूना भट्टी, कोलार गेस्ट हाउस तिराहा, मैनिट, माता मंदिर, अटल पथ, न्यू मार्केट, रोशनपुरा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, वीआईपी रोड, खानूगांव, लालघाटी, बैरागढ़ होते हुए भैंसाखेड़ी स्थित कृषि उपज मंडी पहुंची। लोग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग कर, तिरंगा थामे और भारत माता के जयघोष लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। विनोद / 14 अगस्त 25