राज्य
17-Aug-2025
...


जबलपुर, (ईएमएस)। 6 वीं वाहिनी शस्त्र बल जबलपुर के राधाकृष्ण मंदिर में रात्रि 12 बजे कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी आईपीएस के द्वारा यज्ञ और आरती के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। दो दिवसीय उत्सव में रामायण पाठ, कृष्ण भजन वाहिनी के कलाकारों और महिलाओं द्वारा किए गए। डिप्टी कमांडेंट अभिषेक राजन, सहायक सेनानी महेंद्र प्रताप सिंह एवं सुबोध लोखंडे की उपस्थिति कृष्ण जन्मोत्सव में निरीक्षक विक्रम सिंह, विजय सिंह मेहरा, सुशील बागरी सूबेदार मेजर बिलार सिंह जमरा अन्य अराजपत्रित अधिकारियों कर्मचारी और महिलायें बच्चे शामिल हुए। सुनील साहू / शहबाज/ 17 अगस्त 2025/ 06.30