कहा ये भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सिर्फ कार्यालय नही बल्कि मंदिर है, कार्यकर्ता अभी से कमर कस ले कि अगले चुनाव में भिलाई विधानसभा में भाजपा का परचम लहराये स्वागत भाषण देते हुए भावुक हुए अध्यक्ष पुरूषोत्तम, कहा ये भाजपा में ही हो सकता है कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को बनाया गया अध्यक्ष और मेरे कार्यकाल में हो रहा है ये लोकार्पण दुर्ग (ईएमएस)। भिलाई प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन सहित प्रदेश के एवं दुर्ग- भिलाई के सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में सोमवार को दोपहर साढे 12 बजे नगर के प्रियदर्शिनी परिसर में बहुप्रतिक्षित भाजपा के नवीन कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं को सौँपा। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव, जिला भाजपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक अहिवारा लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अहिवारा एवं पूर्व भाजपाध्यक्ष सांवलाराम डाहरे, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, भिलाई जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, नवनियुक्त प्रदेश भाजपा मंत्री जितेन्द्र वर्मा, अमित साहू, भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पूर्व भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्षों में महेश वर्मा, ब्रजेश बिचपुरयिा, विरेन्द्र साहू, दीपक साहू मंचासीन थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेय साय ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कई दशक से हमारे भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने यहां अपना एक कार्यालय होने का सपना देखा था, वह आज अब पूरा हो रहा है। पहले ये भाजपा के कार्यकर्ताओं को बैठक के लिए चुनाव के समय कार्यालय के लिए बहुत बड़ी समस्या होती थी लेकिन अब ये सर्वसुविधायुक्त कार्यालय बन जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए आज बेहद ही खुशी का दिन है, यह कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा कार्यालय नही है,बल्कि यह कार्यकर्ताओं का समूहिक घर है,यह एक मंदिर है जहां भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकार्यता यहां बैठकर पार्टी को आगे बढाने और भाजपा को सत्तासीन करने सहित जनहित के लिए कई योजनाएं बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने इस दौरान कहा कि आज प्रदेश में जो भाजपा की सरकार है वह आप सभी कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत की देन है, पिछले पांच साल में कांग्रेस ने 36 वादे किये थे लेकिन एक भी वादे पूरे नही किये, आज कांग्रेस केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को लेकर जनता के बीच में केवल झूठ और भ्रम फैला रही है। केन्द्र में मोदी सरकार और आज हमारी प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है, जनता के लिए अच्छी अच्छी योजनाएं बना रही है। आप सभी कार्यकर्ताओं को मैं कहना चाहता हूं कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से ये आव्हान किया कि आज आपके भाजपा जीत का परचम आपके दम पर लहराई है, यहां भाजपा की सरकार बनी है लेकिन बहुत ही अफसोस कि बात है कि भिलाई विधानसभा हमारे पास नही है, आप सबसे मैँ ये मांग करता हूं और कहता हूं कि आप अभी से कमर कस ले कि अगले विधानसभा में भाजपा की ये सभी सीटे बरकरार रहते हुए भिलाई विधानसभा की सीट भी आप भाजपा की झोली में डालेंगे। इसके अलावा आज हमारे पास दुर्ग जिले में लगभग सभी निगमों में हमारी पार्टी की शहर सरकार है लेकिन भिलाई और भिलाई चरोदा में हमारी शहर सरकार नही है, अब कुछ माह बाद नगरीय निकाय चुनाव आने वाला है, आप कैसे भी करके अभी से मेहनत करें और योजनाएं बनाये और अगले नगरीय निकाय चुनाव में सभी निगमों और पालिकाओं में भी हमारी शहर सरकार हो। इसके पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत गुलदस्ता प्रदान कर व गमछा और शाल से स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान गणेश की प्रतिमा प्रदान किया। वही उपमुख्यमंत्री अरूण साव, प्रदेश भाजपाध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर भाजपा के गमछा एवं शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला भाजपाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यहां आये प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत भिलाई भाजपा करती है, श्री देवांगन ने भावुक होते हुए कहा कि मैं पार्टी का एक अदना सा कार्यकर्ता हूं, जब मैं यहां का भाजपा का मंडल अध्यक्ष था, उस समय यहां इस कार्यालय का भूमिपूजन हुआ और आज मेरा सौभाग्य है कि आज मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में मुझे इतनी बडी जिम्मेदारी सौँपी और मुझे भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया और मेरा ये सौभाग्य है कि मेरे कार्यकाल में आज ये भाजपा का नवीन कार्यालय का लोकार्पण हुआ। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं प्रदेश कार्यसमिति के लोगों का और प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह का दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि मुझ जैसे सब्जी बेचने वाले को भाजपा का अध्यक्ष बनाया ये केवल भाजपा में ही संभव है कि चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री और सब्जी बेचने वाले जिलाध्यक्ष बन सकते है। इसके अलावा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरनदेव सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरलाल देवांगन, भाजयुमों के नेता मनीष पाण्डेय, नगर निगम भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, विजेन्द्र सिंह, अहिवारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकार,वरिष्ठ भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, जे पी यादव, शैलेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक, श्रीमती तुलसी साहू, पूर्व महापौर निर्मला यादव, अल्पसंख्य मोर्चा के जहांगीर हुसैन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नेत्री एवं लोककला मंच तथा छत्तीसगढी फिल्मों की अभिनेत्री उर्वशी साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भागचंद जैन, श्रीमती सुषमा जेठानी, पूर्व महापौर चन्द्रकांता मांडले, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, कुबेर शर्मा, शारदा गुप्ता, मदन सेन, दुर्गा प्रसाद सेंगर, कन्हैया सोनी,पार्षद पियुष मिश्रा, पार्षद संतोष मौर्य सहित जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के सदस्य एवं बडी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। ईएमएस / 18 अगस्त 2025