राज्य
23-Aug-2025


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। नगर के पातलेश्वर, सारना ओर चांद भाजपा मंडल के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों से सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार केा अपने कार्यालय में मुलाकात की। पदाधिकारियों ने जहां किया सांसद का स्वागत तो सांसद ने सभी पदाधिकारियों को नया पद मिलने पर मिठाई खिलाई। इस दौरान सांसद ने सभी पदाधिकारियों को सीख भी दी और अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। सांसद ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इसका विशेष ध्यान दे। साथ ही भाजपा द्वारा समय-समय पर दिये जाने वाले दिशा निर्देशों का भी पालन करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कई जनहितैषी कार्य जनता के लिए किये जा रहे है। इसका लाभ आमजनों को दिलवाने का दायित्व आप सभी पदाधिकारियों के कंधों पर है। जिसका आप ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पालन करे। कभी भी अपने पद का दुरुपयोग और घमंड ना करे। उन्होंने बैठकों के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में कार्य करने के कई अन्य दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान महापौर विक्रम अहके तीनों मंडलों के अध्यक्षों के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान पातालेश्वर मंडल के अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, चांद मंडल के अध्यक्ष नीरज ठाकुर और सारना मंडल के अध्यक्षओम पटेल के नेतृत्व में नए पदाध्किाारी मौजूद रहे। ईएमएस / 23/08/2025