राज्य
23-Aug-2025


दशहरा मैदान और चंदनगांव में हुए आयोजन, सज-धजकर आई बैल जोडिय़ां छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। हर साल की तरह भी इस वर्ष पौराणिक और परंपरागत पोला पर्व बड़े धूमधाम से शनिवार को मनाया गया। समिति के द्वारा चल समारोह को भव्य बनाने व्यापक तैयारियां की गई थी। सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति के संयोजक व नगर निगम पार्षद विजय पांडे ने बताया कि आयोजन का यह 15वा वर्ष था। दोपहर 1 बजे श्री माता मंदिर बरारीपुरा से प्रारंभ हुआ मुख्य क्षेत्रों से होते हुए पोला ग्राउंड पहुँचा। भव्य चल समारोह में प्रसिद्ध सर्वश्रेष्ठ महाकाल ग्रुप छिंदवा?ा द्वारा भगवान शिव व अघोरियों की टोली आकर्षक का केंद्र रहेगी। सिवनी की बहनों ने सुंदर मोर नृत्य की प्रस्तुति दी। शाम 4 बजे से वार्षिक मुख्य कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद विवेक बंटी साहू ,कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,विशेष अतिथि नगर निगम महापौर विक्रम अहाके,प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पं.गंगा प्रसाद तिवारी व गुड़ी ले कर पधारे संजय ठाकरे व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुड़ी यात्रा ले कर पधारे वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। इधर चंदन गांव में भी पोला पर्व पर विशेष आयेाजन किया। यहां पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में यह पर्व मनाया गया। गुड़ी बांधी गई और उसके बाद बैल जोडिय़ों को यहंा लाकरसभी ने मेले काआनंद उठाया। वरिष्ठजनों और बैलजोडिय़ों को सम्मान दशहरा मैदान में हुए आयोजन में कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को रामलला का सुन्दर छाया चित्र भेंट किया गया। समिति द्वारा सुंदर साज-सज्जा व हष्ट पुष्ट बैल जोड़ी ले कर आये किसानों को प्रथम पुरुस्कार 3100 रुपए गंगाराम उइके फासिया सेमर,द्वितीय 2100 रुपए सुखदायल चौरे सांख व तृतीय 1100 रुपए मुन्ना कुशवाह व दो सांत्वना पुरुस्कार गल्ला यादव मोहन नगर व बबलू यादव लिंगा को दिया गया। इस दौरान पशुपालन व डेरी विभाग द्वारा दवाइयों का वितरण भी किया गया। समिति के द्वारा सभी के लिए कार्यक्रम स्थल पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। ईएमएस / 23/08/2025